मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में टिकाऊ उत्पादन लेने हेतु डेयरी पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा वित्त पोषित परियोजना अंतर्गत आयोजित सेमिनार केे मुख्य अतिथि पदमश्री पुरस्कार से पुरस्कृत श्री नरेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान मेरठ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ रविंदर कुमार, उन्नत भारत अभियान की कॉर्डिनेटर डॉ शुभा द्विवेदी रहे। सेमिनार में बागपत, शामली, हापुड, मुजफ्फरनगर, मेरठ जिले के अग्रणी पशुपालकों, पी.जी. कॉलेज माछरा के छात्रों तथा कृषि विज्ञान महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। डॉ रविंद्र कुमार प्रधान वैज्ञानिक ने सेमिनार में उपस्थित पशुपालकों, किसानों एवं छात्रों से पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन द्वारा पशुपालन को लाभकारी बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। पशुपालन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित पशुपालक नरेंद्र सिंह ने अपने सरल शब्दों में अच्छा पशुपालन करने व करवाने में सहयोग के लिए भारत सरकार से पदमश्री पुरस्कार प्राप्त करने के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए किसानों एवं छात्रों को लगन से काम करने की प्रेरणा दी। प्रधान वैज्ञानिक डॉ रविंदर कुमार ने डेयरी पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन के सभी पहलुओं जैसे प्रजनन, पोषण, प्रबंधन तथा स्वास्थ्य रक्षा को विस्तार पूर्वक समझाया। कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ राजबीर सिंह ने खेती के साथ पशुपालन कर अधिक लाभ कमाने की जानकारी साझा करते हुए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाते हुए खेती एवं पशुपालन करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। सेमिनार में 70 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योति व डॉ विनीत कुमार ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटिड का किसान हित के इन पुनीत कार्य हेतु वित्त पोषण करने के लिए आभार व्यक्त किया।

