मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ ।मेरठ रोड स्थित मवाना रोड पर स्थित बन रही जेपी ग्रुप की ओर से जेपी रेजिडेंसी कॉलोनी में हाथरस के रहने वाले रवि मिश्रा ने सन् 2024 में एक 128 वर्ग मीटर का प्लॉट 17 हज़ार रुपया गज से ख़रीदा था रवि मिश्रा का आरोप है कि वे प्लाट के सारे पैसे दे हैं लेकिन जेपी ग्रुप ने अभी तक भी उसकी रजिस्ट्री नहीं की है बार बार कहने के बावजूद भी उनकी रजिस्टर नहीं की जा रही है अब आख़िर में तंग आकर किसानों के साथ मे इक्कटा होकर बुधवार को वह मवाना रोड स्थित रेसिडेंसी के बाहर पहुँचे और कालोनी के मेन गेट मे ताला लगा दिया और जमकर हंगामा किया किसानों ने बताया की और लोगो के साथ भी जेपी ग्रुप ने ऐसा मामला किया हुआ है

लेकिन इनके खिलाफ कोई आवाज़ नही उठा पाता है ज़मीन किसी और की और जेपी ग्रुप कर रहा रजिस्ट्री रवि मिश्रा ने यह भी बताया कि जब उन्हें रजिस्ट्री की जा रही थी तो जेपी ग्रुप के नाम वह ज़मीन ही नहीं थी जो उन्होंने ख़रीदी थी बल्कि वह किसी किसान के नाम पर थी जिसका किसान ने आकर विरोध कर दिया तो रवि मिश्रा का यह भी कहना था कि यहा से सब फर्जीवाड़ा चल रहा है और किसानों को धोखे में रखकर उनकी ज़मीन ली जा रही है और भोले भाले लोगों को यहाँ प्लॉट बेचे जा रहे हैं हंगामे के दौरान पुनीत शर्मा , हेमंत प्रधान, भारतीय किसान यूनियन बेदी के जिलाध्यक्ष अभिषेक महल और काफी भारी संख्या में किसान मौजूद रहे किसानों के हंगामे के बाद जेपी ग्रुप बैकफुट पर आ गया और पीड़ित रवि मिश्रा को 28 लाख रुपया का चैक सौंप दिया

