उस्मान संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना. भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) की सरधना कार्यकारिणी द्वारा तहसील अध्यक्ष मनोज पाल के आवास पर किसान दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की।इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के विचारों और किसानों के हितों के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा है, और आज के समय में उनके सिद्धांत और भी प्रासंगिक हैं।सभा के दौरान संगठन विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया—सरफराज अंसारी — नगर सचिव, सरधनासाजिद अंसारी — नगर उपाध्यक्ष, सरधनानफीस अंसारी — युवा नगर अध्यक्ष, सरधना नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए उनसे किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।सभा में शहरोज मलिक, वसीम राणा, अकरम कुरेशी, अहसास मेंबर, वीर सिंह भाटी, रहीश चौधरी, आदिल सहित अनेक संगठन साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संगठन की एकजुटता और किसानों के हक़ की लड़ाई को और तेज़ करने का संकल्प लिया गया।

