पश्चिमी यूपी के युवा हमेशा से सामाजिक और राजनीतिक बदलाव में सबसे आगे रहे – फैज़ महमूद
अनम संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मैराजुद्दीन अहमद के पुत्र यूथ कांग्रेस के नेता फैज़ महमूद ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं से मुलाक़ात करते हुए वोट चोरी मुहिम को और ज़्यादा मजबूत बनाने हेतु प्रेरित किया। फैज़ महमूद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मुहिम न केवल लोकतंत्र की रक्षा के लिए है, बल्कि यह वोटरों के अधिकारों की भी सुरक्षा करती है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए तानाशाही सरकार से लड़ रहे है। सभी को इस मुहीम में आगे आकर वोट चोरी को रोकने में योगदान देना चाहिए।फैज़ महमूद ने बताया कि हमारा उद्देश्य यह है कि हर वोट की अहमियत को समझा जाए और चुनावों में वोट चोरी को रोका जाए। लोकतंत्र में युवाओं की अहम भूमिका है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि उनका वोट सही तरीके से गिना जाए। पश्चिमी यूपी के युवा हमेशा से सामाजिक और राजनीतिक बदलाव में सबसे आगे रहे हैं, और इस मुहिम के जरिए हम उन्हें और ज्यादा सक्रिय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक राजनीतिक दल की नहीं है, यह सभी नागरिकों के अधिकार की लड़ाई है। हम चाहते हैं कि हर वोट का महत्व और उसकी सही गिनती सुनिश्चित हो, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो।युवाओं से मुलाक़ात के दौरान फैज़ महमूद ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की और आगामी चुनावों में युवा वोटरों के योगदान पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग की जागरूकता और सक्रियता से ही वोट चोरी जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।कांग्रेस पार्टी के युवा नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान का हिस्सा है, जिसमें युवाओं को लोकतंत्र की ताकत और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। फैज़ महमूद की इस मुहिम को क्षेत्र के युवा वर्ग में अच्छा समर्थन मिल रहा है।

