ईंटों से पीट पीट कर हुई अज्ञात व्यक्ति की हत्या,मृतक को स्कूटर पर बैठकर लाए थे हत्यारे
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ। सोमवार को स्थानीय कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति की ईंटों से हुई पीट पीट कर हत्या में चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।घटना में सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति को हत्यारे एक स्कूटर पर बैठकर घटना स्थल की और जाते दिखाई पड़ रहे हैं। सोमवार की सुबह जानी कस्बे में मेरठ बागपत हाइवे पर स्थित एक निर्माणाधीन प्लाट में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था।शव के शरीर पर चोट के निशान थे और पास ही काफी खून पड़ा था। शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे थे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर मोर्चरी भिजवा दिया।घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है।वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में हत्यारे मृतक को एक स्कूटर पर बैठाकर घटना स्थल पर पहुंचे थे।पुलिस घटना के खुलासे के लिए आज पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि शव की शीघ्र शिनाख्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

