oplus_2097152
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। सोमवार अलसुबह सरूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गैंगरेप का आरोपी 25 हजार का इनामी शहजाद उर्फ निक्की पुत्र रहसुदीन उर्फ पप्पू पुलिस की गोली से ढेर हो गया। एनकाउंटर सरधना बिनौली मार्ग सरूरपुर के जंगलों हुआ। बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि मारा गया बदमाश शहजाद उर्फ निक्की मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो, छेड़छाड़ और चोरी के कई मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में वह 7 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में वांछित चल रहा था।जानकारी के अनुसार, शहजाद ने 7 साल की बच्ची को खेत में ले जाकर रेप किया था। इससे पहले वह एक बच्ची से भी रेप कर चुका था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब वह बाइक से सरूरपुर की ओर जा रहा था, तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से पच्चीस हजार का इनामी शहजाद ढेर हो गया शहजाद को सरूरपुर सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। सीओ सरधना थाना प्रभारी अजय शुक्ला और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सबूत जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

