मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से 16 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक खंड एवं उपखंड स्तर पर मेगा कैंप आयोजित करने जा रहा है। इन कैंपों में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इन कैंपों में उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने, मीटर से संबंधित शिकायतों के निस्तारण, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि, नए कनेक्शन, बिल सुधार जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही बकाया बिल जमा करने की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक विद्युत विच्छेदन (लाइन काटे जाने) से बचाया जा सके।उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जाए। इसी उद्देश्य से खंड एवं उपखंड स्तर पर यह मेगा कैंप कार्यक्रम तय किया गया है।कैंप कार्यक्रम उपखंड स्तर,16 सितंबर : हर्रा, खरदौनी, टेहरकी,17 सितंबर : पिठलोकर, सकौती, सलावा,19 सितंबर : सरूरपुर, जमालपुर, खेड़ा,20 सितंबर : पांचली बुजुर्ग, खेड़ी टप्पा, दबाथुआ, 22 सितंबर : मुल्हेडा, दौराला नॉर्थ, कपसाढ़, 23 सितंबर : खिरवा जलालपुर, महलका, ईकड़ी, 24 सितंबर : गोटका, रूहासा, कालंद, खंड स्तर-18 सितंबर लावड़ कस्बा फीडर 1, 2,- 21 सितंबर : 11 केवी फीडर कालंद चुंगी सरधना,-2, नगला रोड, नवाबगढ़ी सरधना, 25 सितंबर : सरधना टाउन मेनका फीडर, मटौर, कैली, अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित तिथियों पर कैंप में अवश्य पहुंचें और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। साथ ही समय पर बकाया बिल जमा कर निर्बाध विद्युत सेवाओं का लाभ उठाएं।

