Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। क्रांतिकारी शिक्षाविद सावित्री बाई फुले की जयंती पर मेरठ के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया। सिवालखास विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी व सपा के वरिष्ठ नेता नदीम चौहान ने मंच से अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर तीखा हमला बोला।नदीम चौहान ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता केवल सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर ही सक्रिय रहते हैं और वहीं तक पार्टी का प्रचार सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर वे कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने साफ कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सिर्फ ऑनलाइन प्रचार नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर संघर्ष और संवाद जरूरी है।उन्होंने सावित्री बाई फुले के संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों पर चलने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

