नाबालिगो के हाथ में ई-रिक्शा की कमान,डाल रहे लोगों की जोखिम में जान
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर : क्षेत्र में अवैध बेलगाम तरीके से दौड़ रही ई-रिक्शा लोगों की जान जोखिम में डाल रहे है। बेलगाम तरीकेशसे नाबालिग और बुजुर्ग ई रिक्शा दौड़ाकर लोगों को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। रोड पर अवैध ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या से दूसरे वाहनों का चलना दुश्वार हो गया है और जाम की समस्या लगातार बनती जा रही है। क्षेत्र में अवैध रिक्शा की काफी भरमार हो चली है। अवैध तरीके से बिना परमिट के और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही ई-रिक्शा ने रोड पर दूसरे वाहनों का चलना दुश्वार करके रख दिया है। ज्यादातर ई-रिक्शा चलाने वाले नाबालिग और बुजुर्ग है। अवैध तरीके से चल रही ई-रिक्शा में ठूंस कर गलत तरीके से सवारी भरकर ढोई जा रही है। यही नहीं अवैध शिक्षा पर की छतों पर भी सवारियों को बैठाकर उनकी जान जोखिम में डालकर मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ई-रिक्शा ने आम जनमानस का रोड पर चलना दुश्वार कर दिया है और लगातार चौराहे व बस स्टैंड पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इसे लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यवाही का चाबुक इन पर अभी नहीं चल रहा है। जिससे लगातार बढ़ रही ई-रिक्शा ने क्षेत्र में समस्या खड़ी कर दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना कि इन अवैध ई-रिक्शा ने बाजारों में जाम लगाकर दुकानदारों के कारोबार चौपट कर दिए हैं। बेतरतीब ढंग से आडे-तीरछे ई-रिक्शा खड़े करके चौराहा पर जाम लगा रहे हैं। यही नहीं पुलिस चौकी और थाने के सामने से भी छतों पर सवारी को बैठाकर बेलगाम तरीके से यह ई-रिक्शा धड़ल्ले से दौड़ रही है। लेकिन स्थानीय पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई का चाबुक इन पर नहीं चल रहा है।जिससे उनके हौसले बुलंद है और लोगों की जान जोखिम ममे डालकर बेलगाम तरीके से नाबालिक ई-रिक्शा को दौड़ा रहे हैं।

