मेरठ संवाददाता एन 20
जानी खुर्द:कुराली गांव के सामने शिवभक्तों का सामान देने जा रही कार आगे चल रही टैक्टर ट्राली में घुसने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बालैनी गांव से कुछ लोग डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए गये थे। हरिद्वार के लिए निकले शिव भक्तों का कुछ सामान घर पर ही रह गया।भोलो के रह गए समान को कार में सवार संदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र अपने साथी लक्की व मुकेश के साथ देने जा रहे थे। बागपत रोड स्थित कुराली व नेक गांव के सामने पहुंचते ही उनकी कार आगे चल रही टैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि संदीप की मौके पर मौत हो गई । जबकि उसके दोनो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मृतक के परिजनो को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।घटना के चलते गांव में शोक छाया हुआ है।

