मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
देहरादून । उत्तराखंड में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन मेरठ। जिम कॉर्बेट उत्तराखंड में आयोजित 34 वीं नॉर्थ व ईस्ट इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें में स्थित ब्रेंज एडू वर्ल्ड के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तराखंड में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। प्रत्यूषा सांगवान ने दो स्वर्ण पदक, रियाल सिंह ने स्वर्ण पदक, इनाया काजिम ने स्वर्ण पदक, आकांक्षा सांगवान ने स्वर्ण पदक, अद्विका सिंह ने कांस्य पदक, आरव तोमर ने रजत पदक, अनुषा ने कांस्य पदक और रुद्धव ने कांस्य पदक जीता। ब्रेंज एडू वर्ल्ड स्कूल मेरठ केवल शिक्षा में ही नहीं बल्कि खेलों में भी अपनी पहचान बना रहा है। टीम की कोच राधा गोयल ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों ने अनुशासन और लगन से जो उपलब्धि हासिल की है।

ना केवल मेरठ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। आने वाले समय में यही बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मेरठ की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों के बच्चे भी बड़े मंचों पर अपना परचम लहरा सकते है। गोल्ड मेडल जीतने वाली इनाया काजीम फलावदा क्षेत्र के गगसौना निवासी डॉक्टर सिकंदर अब्बास की बेटी है। उत्तराखंड में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर इनाया काजिम ने स्कूल के साथ साथ गांव व परिवार का नाम भी रोशन किया। इनाया काजिम के गोल्ड मेडल जीतने पर गांव में हर्ष का माहौल है। इस मौके परिवारजनों ने गांव में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

