मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने संयुक्त रूप से जिला कारागार, राजकीय संप्रेषण गृह किशोर, राजकीय बाल गृह बालक तथा नारी निकेतन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों, बालकों और महिलाओं की रहन-सहन की स्थिति, स्वच्छता, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही अभिलेखों के संधारण और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की भी जांच की गई। निरीक्षण टीम ने कैदियों एवं बालकों की दैनिक गतिविधियों, खेलकूद एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश प्रदान किए गए।

