शराब भोला सहकारी समिति भोला में प्रयोग कर वोटरों लुभाने की हो रही चर्चा
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।जानी थाना क्षेत्र की भोला पुलिस चौकी ने सहकारी चुनाव में बांटने के लिए लाई गई दो पेटी शराब एक कार से बरामद करने का दावा किया है।मदन गढ़ी गांव के पास पुलिस ने एक वैगनआर गाड़ी में दो पेटी शराब पकड़े जाने का दावा किया हैं।पुलिस घटना में अज्ञात में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार मालिक की तलाश में जुटी बात कह रही है ।बुधवार को भोला जिला सहकारी चुनाव का चुनाव है। इस जिला सहकारी चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब बाटे जाने की चर्चा है।

मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मदन गढ़ी गांव के पास छापा मारकर खड़ी एक वैगनआर कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार अभी तक जांच में कार एक शिक्षक की बताई रही है। वहीं चर्चा है कि चौकी पुलिस ने साथ गांठ करके कार के चालक को मौका देकर फरार कराया हैं।पुलिस ने घटना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

