मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।:रविवार की सुबह दबंग ने चाय के पैसे मांगने पर एक विकलांग को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की लिखित शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्यवाही न कर उल्टे पीड़ित को ही समझौता करने का दवाब बना रही है। गॉडविन कालोनी निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र महाराज सिंह एक अपंग व्यक्ति है। वह सुभारती क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है।रविवार की दोपहर क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और चाय बनवाकर पी ली।चाय पीने के बाद विकलांग ने पैसे मांगे तो दबंग ने विकलांग को गिरा गिरा कर लाठी डंडों से जमकर पीट कर घायल कर दिया।घटना देख कर राहगीर मौके पर पहुंचे और दबंग से विकलांग को किसी तरह छुड़ाया।घटना की विकलांग ने लिखित शिकायत सुभारती चौकी पुलिस से की।आरोप है कि चौकी पुलिस ने दबंग से साठ गांठ कर उल्टे विकलांग से ही समझौते का दबाव बना रही हैं।गौरतलब हैं कि दो दिन पूर्व भी इन्हीं दबंगों द्वारा पांचली के आधा दर्जन दुकानदारों जो बागपत बाईपास चौपले के आस पास दुकान करते है को दुकान से निकल निकल कर लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर घायल कर दिया था जिसकी शिकायत पीड़ितों ने पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नही की है।दबंग लगातार लोगों के साथ घटनाएं कर रहे है।

