डीआईजी के निरीक्षण में खुली रोहटा थाने की पोल थाना दिवस की लंबित शिकायतों को लेकर डीआईजी ने सख्त नाराज
रोहटा : डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को थाना दिवस के मौके पर रोहटा थाना में फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना दिवस का शिकायत रजिस्टर तक पूर्ण नहीं होने और पूर्व की लंबित शिकायतों के समय पर निपटारा नहीं होने पर थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि ये क्या नौटंकी बना रखी है । सरकार करोड़ों रुपए के थाने में लगा रखे हैं और करोड़ों रुपए की पगार दे रही है। लेकिन लापरवाही बरती जा रही है और समय पर सभी कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहे हैं। सख्त नाराजगी जताते हुए डीआईजी ने थाना प्रभारी अनुराग सिंह को जमकर लताड़ लगाई। यही नहीं लंबित पूर्व की शिकायतों का निस्तारण अभी तक नहीं होने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर कि इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र से आने वाली भूमि संबंधित शिकायतों का भी निस्तारण नहीं होने पर कहा कि ऐसे विवाद ही चुनाव के समय में बड़े विवाद बन जाते हैं। उन्होंने क्षेत्र के पुलिस चौकी इंचार्ज में थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए खूब सुनाई और एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए सभी रजिस्टर पूर्ण करने और लंबित शिकायतों का निपटारा करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाने के बैरिक, कंप्यूटर कक्ष,मिशन शक्ति केंद्र गोपनीय कार्यालय थाना कार्यालय और क्राइम कार्यालय का भी साइबर क्राइम कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देशन निर्देश दिए। डीआईजी कलानिधि नैथानी की फटकार को लेकर पुलिसकर्मियों के हाथ पर फ़ूले रहे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी देहात अभिजीत कुमार,आशुतोष कुमार सीओ सरधना भी मौजूद रहे।
जमीन संबंधित छोटे विवाद चुनाव से पहले निपटाएं : डीआईजी
रोहटा : थाना निरीक्षण के दौरान डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव सिर पर है थानों पर आने वाली छोटे-छोटे जमीन संबंधी और कब्जे संबंधित शिकायतों का तुरंत पुलिस निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियो-कर्मचारियों के साथ मिलकर ऐसे विवादों को तुरंत निपटान किया जाएं जिससे आने वाले समय में होने वाले चुनाव में यह विवाद बड़ा विवाद न बन जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे भी छोटे विवाद ही आने वाले चुनाव में बड़े विवाद बनकर उभरते हैं और फिर पुलिस को विफलता का सामना करना पड़ता है ।उन्होंने स्पष्ट दो टूक कहा कि थाने पर आने वाले जमीन और अवैध कब्जे संबंधित छोटी-छोटी शिकायतों को तुरंत मौके पर निस्तारण किया जाए यदि मौके पर निस्तारण नहीं होता तो एक सप्ताह के भीतर उन शिकायतों को निपटारा किया जाए। डीआईजी कल निधि नैथानी ने कहा कि गांवों कस्बों में भूमि संबंधी अवैध कब्जों पर राजस्व विभाग के अधिकारी थाने पर तुरंत एफआईआर करें। साथ ही पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर भी विवाद बढ़ने से पहले ही एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्यवाही की जाए।
क्षेत्र में जाति सूचक शब्द लिखे मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई
रोहटा : डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ की मीटिंग लेते हुए स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में कहीं भी जाति सूचक बोर्ड गांव के गेट या किसी वाहन पर लिखा हुआ न मिल जाए। उन्होंने थाना प्रभारी को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर किसी भी गांव के बाहर या वाहन पर या किसी भी भवन पर जाति सूचक शब्द लिखे हुए कतई भी नहीं मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद वे निरीक्षण करेंगे यदि ऐसा पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने थाना स्टाफ को स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह के भीतर कहीं भी जाति सूचक यह शब्द यदि दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें साफ कर दिया जाए अन्यथा ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यालय की जाएगी।मिशन शक्ति केंद्र पर हो महिलाओं का सम्मान
प्रमुखता से हो शिकायत का निस्तारण
रोहटा : डीआईजी ने मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली,अभिलेख,रजिस्टर और काउंसलिंग प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला मामलों में त्वरित कार्रवाई, समयबद्ध काउंसलिंग और संवेदनशीलता सुनिश्चित की जाए। पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक प्रकरण का तत्काल निपटारा किया जाए। डीआईजी ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्र केवल एक सरकारी योजना नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने महिला बीट कर्मियों को अपने क्षेत्रों की पूरी जानकारी रखने और मिशन शक्ति SOP के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी रजिस्टर और अभिलेख अद्यतन व पूर्ण रूप से रखे जाएं। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी यदि किसी प्रकरण में एफआईआर की संस्तुति करें तो थाना प्रभारी तुरंत एफआईआर दर्ज करें

