– इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस श्री प्रवीण कुमार गिरि ने लाॅ स्टूडेन्टस के साथ संवाद करते हुए
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान ’’न्यायपालिका संविधान की संरक्षक’’ विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए देश के नामचीन कानून विशेषज्ञ एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस पी0के0 गिरि ने प्रतिभाग करते हुए विधि/लाॅ छात्रो को न्यायपालिका द्वारा नागरिको के मौलिक अधिकारो की रक्षा, संविधान का संरक्षण, कानून व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन एवं भयमुक्त/तानाशाही मुक्त स्थिर लोकतांत्रिक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के अब्दुल कलाम कांफ्रेस हाॅल में ’’न्यायपालिका संविधान की संरक्षक’’ विषय पर आयोजित ’’संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम’’ का शुभारम्भ हाईकोर्ट न्यायधीश पी0के0 गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, आई0पी0एस0 अमित कुमार आनन्द, कुलपति प्रो0 कृष्ण कान्त दवे ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट जस्टिस पी0के0 गिरि ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट, महिला न्यायालय, बाल न्यायालय एवं अन्य विशेष न्यायालयो के संचालन से जंघन्य अपराधो में पीड़ित को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ होने के कारण न्यायपालिका सरकार के मध्य शक्ति संतुलन के साथ-2 आम आदमी के मौलिक अधिकारो का सबसे बड़ा रक्षक है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने न्यायमूर्ति जस्टिस पी0के0 गिरि का बुके, पटका, पगडी, अशोक स्तम्भ देकर परम्परागत तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर लाॅ डीन डाॅ0 राजवर्द्धन सिंह, ग्रुप एडवाईजर डाॅ0 आर0एस0 शर्मा, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 शिल्पा रैना, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 मोहित शर्मा, डाॅ0 श्यामलाल, डाॅ0 योगेश्वर शर्मा, सुमन मीना, अशोक कुमार, एस0एस0 बघेल, मेरठ परिसर से डाॅ0 प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

