शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।अनूप शहर नहर पटरी नासरपुल पर कांवड़िया की सेवा के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर में कांवड़ियों के स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखा जा रहा है। भंडारे में प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। जगह-जगह शिविर लगाकर सेवा की जा रही है। सेवादार मनोज कुमार ने बताया दूर दराज से बाबा भोलेनाथ के भक्त हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की और बढ़ रहे हैं। हर वर्ष की भांति शिविर लगाया गया है शिविर में कांवड़ियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

सेवा से मानवता का जन्म होता है और इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है।, शिविर का पूर्व विधायक प्रभु देवा वाल्मीकि ने निरीक्षण किया सब कुछ सही पाए जाने पर शिविर में मनोज कुमार की सराहना की। स्वाति, वंशिका, विशाल राज, अंबा, कल्लू आदि मौजूद रहे।

