शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । परीक्षितगढ़ नगर के भावना फार्म हाउस में सोमवार को ११वां श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ महोत्सव का भाजपा परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल , रेणू अग्रवाल ने बाबा के सम्मुख दीप जलाकर किया। पंड़ित आदेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण द्वारा हवन संपन्न कराया। यज्ञमान सुधीर, सीमा, सौरभ, निष्ठा, केपी सिंह, सुमित, अंजु, प्रशांत, सोनम ढिल्लों, विपिन त्यागी, पुनम त्यागी रहे।कलाकार संदीप सुल्तानिया, राहुल सीना, प्रियंका मुर्खर्जी, शांतनु ने भजन में कहा हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, उसकी होगी मंजिल पर जिसने की निष्ठा से सेवा सत्कार, सेवक बनकर करों चकरी मान को होगी संतुष्टि, सेवा भाव ही नाव से होता है जीवन का उद्धार। एक से बढ़कर एक भक्ति भजन प्रस्तुत कर बाबा का गुणगान कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशाल भंडारे में सैंकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम अखंड ज्योति परीक्षिगढ़ सेवादारों ने आए अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक सुधीर प्रजापति ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रेखा सोनिया, मुन्नी, कविता, प्रतीक्षा, चीनू, भावना, रीना, संतोष, बीना, यशी, अंजलि, वंशिका, विजय, राजु, नीरज, मनोज, अरविंद्र रस्तोगी, कमल सिंघल, आदेश गुर्जर, राकेश गर्ग, कृष्ण यादव, मोनू, शुभम वशिष्ठ, रूपिन, विशाल राज आदि मौजूद रहे।

