महिलाओं बच्चों ने भोला मेले में खेल खिलौने की जमकर की खरीददारी
मेरठ संवाददाता
मेरठ/जानीखुर्द:ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दशमी के अवसर पर भोला झाल परंपरागत मेले का आयोजन किया गया।मेले के सकुशल सम्पन्न होने के चलते पुलिस पीएसी व गोताखोरों के साथ साथ एसडीआरएफ की टीम भी लगाई गई।मेले में आस पास के गांव के व्यक्ति ही नहीं दूर दराज के लोगों ने भोला झाल पहुंच कर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। दशहरा पर्व पर हर वर्ष की भांति म दूरदूर से अनेक श्रद्धालु पहुचे और गंगा स्नान कर झूले व खरीदारी आदि का आनंद लिया।

वहीं बच्चों व महिलाओं ने खेल खिलौने आदि की जमकर खरीददारी की।इस मौके पर सीओ सरधना संजय जायसवाल,प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर,नायब तहसीलदार गौरव कुमार,पुलिस पीएसी, व गोताखोर की पुलिस ने मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का दायित्व निभाया।

