सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना में मोहल्ला बेलदारान स्थित दीपक सिनेमा के पीछे सोनी जी फर्नीचर हाउस पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से गोवंश की रक्षा के लिए अलग से गोमंत्रालय बनाए जाने की मांग उठाई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोनी जी फर्नीचर हाउस के संचालक सोनू सैनी ने कहा कि भारत में गोवंश की रक्षा के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में पूर्ण रूप से गोवंश की हत्या पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, जिससे गोवंश के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना और मजबूत हो सके।उन्होंने कहा कि देश भर में मौजूद गोचर भूमि पर कई स्थानों पर अवैध कब्जे हो गए हैं, जिन्हें जल्द से जल्द मुक्त कराया जाना चाहिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त चारागाह उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही गोवंश पालकों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और अनुदान भी दिया जाना चाहिए, जिससे वे गोवंश की बेहतर देखभाल कर सकें।बैठक में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संवर्धन के लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करने होंगे।इस अवसर पर बैठक में उज्ज्वल पोसवाल, अमित आर्य, सोनू ठाकुर, अतुल कश्यप, हितेश पंडित, अजय सैनी, विपिन सैनी, विनोद ठाकुर, पारुल सिरोही, आत्माराम, नितिन मीना, आकाश ठाकुर, दीपक कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

