युवा व्यापार मंडल फलावदा ने बैंक मैनेजर को दिया प्रार्थना पत्र
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। चार दिन पूर्व युवा व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओ ने व्यापारी माधव अग्रवाल पुत्र अमित अग्रवाल निवासी मौहल्ला दरबार के साथ कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि बैंक ऑफ बड़ौदा के एक कर्मचारी ने धोखाधड़ी, अवैध साहूकारी एवं अपने पद का दुरुपयोग किया है। माधव अग्रवाल ने बैंक कर्मचारी विनाश पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उक्त कर्मचारी ने बैंक से ऋण दिलाने की बजाय अपने पास से दो लाख रूपये देकर कहने लगा कि इस ऋण पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। आरोप लगाया था कि उक्त कर्मचारी दो लाख रूपये पर 30 प्रतिशत ब्याज की दर से पैसा मांगने लगा विरोध करने पर डराने धमकाने लगा। पीड़ित माधव ने कहा था कि उसने बाजार से ऊंचे ब्याज पर उधार पैसा ले लिया था। आरोप लगाया था कि उक्त कर्मचारी ने बैंकिंग अनुशासन आरबीआई के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस संबंध में उक्त कर्मचारी के खिलाफ बैंक शाखा पर शिकायती पत्र दिया गया था। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वही इस प्रकरण में नया मोड़ उस समय देखने को मिला जब सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर युवा व्यापार मंडल ने बैंक मैनेजर को लिखित में पुनः एक प्रार्थना दिया कि उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों के बीच आपसी विचार विमर्श चल रहा है। युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त प्रकरण में फिलहाल कोई कार्यवाही न की जाए। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि आपसी सहमति के लिए दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता करने का प्रयास किया जा रहा है।

