रोहटा के दिलावरा गांव मे एक फार्म हाऊस पर दुकानदारों की हुई बैठक
रोहटा संवाददाता एन 20 न्यूज़
रोहटा : विकास खंड के गांव दिलावरा मे स्थित एक फार्म हाऊस पर क्षेत्र के पेस्टिसाइट विक्रेताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक मे दुकानदारों ने कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से यूरिया के साथ दवाईयां न लेने पर सहमति बनी। उन्होने निर्णय के खिलाफ जाने वाले दुकानदार के खिलाफ संगठन जुर्माना लगाने का काम करेगा। जिसको लेकर सभी ने सहमति जताई। मंगलवार की दोपहर को रोहटा विकास खंड के गांव दिलावरा मे स्थित एक फार्म हाऊस पर मेरठ, सरधना, सरूरपुर, रोहटा तथा जानी ब्लाक के गांवों के पेस्टिसाइड दुकानदारों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए दुकानदारों ने कहा कि यूरिया के थोक विक्रेता व दुकानदारों को यूरिया के साथ दवाईयों को दे रहे है। जिससे दुकानदार किसानों को देने के लिए मजबूर हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अधिकारी दुकानों पर छापा मारकर लाईसेंस निरस्त कर देते है। जिससे दुकानदारों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होने यूरिया के साथ दवाईयां न लेने का निर्णय लेते हुए कहा कि जो दुकानदार संगठन से बाहर रहकर काम करेगा उसको जुर्माना लगाने का काम किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि लगातार जिले मे दुकानदारों की बैठक करते हुए जिलेभर के दुकानदारों का एक संगठन बनाया जायेगा। संचालन मनोज चौधरी ने किया। इस मौके पर अनिल बालियान, सचिन चौधरी, हर्षित गोयल, दीपक, अंकित दबथुवा आदि मौजूद रहे।

