मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।गांधीनगर निवासी अर्जुन गोयल पुत्र शिवकुमार गोयल ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।अर्जुन गोयल ने पुलिस को बताया कि छुर निवासी विकास ने उन पर मारपीट कर जानलेवा हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी विकास पहले भी उनके पिता और ताऊ पर हमला करके उन्हें घायल कर चुका है। अर्जुन गोयल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

