मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । जानी थाना क्षेत्र के भोला झाल के पास शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे (30 वर्ष), निवासी ग्राम फूलपुर धराव, जनपद चंदौली (उत्तर प्रदेश) के रूप में की जिला मुजफ्फरनगर की छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने साथ ले गई बताया गया कि मृतक व उसके साथी को गुरुवार रात को छप्पर टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा आवास पर मारपीट की गई मुकेश चौहान को मारपीट कर वहीं छोड़ दिया गया और मैनेजर अरविंद पांडे को अपने साथ उठा ले आए और हत्या कर कर शव को भोला गांव के पास गंग नहर में फेंकने का प्रयास किया गया लेकिन शव झाड़ियां में अटक गया शुक्रवार की देर शाम को गंग नहर पटरी पर झाड़ियां में राहगीरों ने शव देखा तो तुरंत जानी थाना की भोला झाल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही भोला झाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की और पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका लगाई जा रही है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, टोल प्लाजा कर्मचारियों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। सभी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस हत्या ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस रात्रि में गस्त काम करती है इसलिए जानी थाना क्षेत्र में बाहर के अपराधी अपराध कर कर चले जाते हैं और अभी दो दिन पूर्व ही जानी थाना क्षेत्र में ही एक महिला का शव मिला था जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है

