जानी थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है जानी पुलिस पर नहीं काम हो रहा अपराध का ग्राफ
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/जानी खुर्द। जानी थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह को सिवाल चौधरी चरण सिंह गंगनहर चंदौरा गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिला के शरीर पर काफी चोट और गले पर फंदे के निशान मिले और महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर ठिकाने लगाए जाने की आंशका जताई जा रही है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे चंदौरा सम्पर्क मार्ग के पास कच्चे रास्ते पर खेत के लिए जा रहे ग्रामीणों ने एक पेंतीस वर्षीय महिला का शव पड़ा देखा। महिला बुर्का पहने थी और उसके शरीर पर चोट व गले पर फंदानूमा निशान भी बने थे। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सरधना और जानी थाना प्रभारी महेश राठौर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। डांग स्वाएड को भी मौके पर बुलाया गया। लेकिन घटना के सम्बंध में पुलिस को कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नही लगी। जिसके बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस महिला के हुलिये व सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आएगी।

