मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। दिवाली सिर्फ रौशनी का नहीं उम्मीदों और नई शुरुआतों का त्योहार है। दिवाली धनवंतरी व लक्ष्मी जी के प्राकट्य के उत्सव के स्वरूप में धनतरेस और दीपावाली पर बुद्धि के देवता गणपति जी और उनके साथ धन की दायिनी लक्ष्मी जी का पूजन इस बात का प्रतीक है कि धन का प्रयोग सदैव बुद्धि से व सत्कर्म में ही करना चाहिए इसी लिए सनातन परम्परा में यह मान्यता है कि दीपावली क़ी गयी ख़रीदारी इस बात का संकेत है कि लक्ष्मी जी अचंचला होकर घर में निवास करेंगी क्योंकि लक्ष्मी जी को चंचला भी कहा गया है।यही वजह है कि इस पर्व के आते ही बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, सजावटी लाइट्स, क्रॉकरी और हैंगिंग्स की डिमांड अचानक बढ़ जाती है।
लेदर पर्स और प्लांट वाले गिफ्ट हैम्पर्स बन रहे पहली पसंद
ए वन बेकर्स के निदेशक मानिक ने बताया इस बार बाजारों में लेदर पर्स, डिजाइनर प्लास्टिक टोकरी, बकेट और हैंडबैग्स के रूप में गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए जा रहे है। खास बात यह है इन हैम्पर्स को इस तरह तैयार किया गया है इन्हें बाद में लगातार इस्तेमाल में भी लाया जा सकता है। इन आकर्षक हैम्पर्स ड्राय फ्रूट्स, चॉकलेट्स और बिस्किट्स पैक्स के साथ फ्लेवर्ड मखाना , हनी वॉलनट ब्राउनी, क्रैनबेरी केक्स, कॉर्न ट्राएंगल्स, मल्टीग्रेन चूरमा और लाइटवेट चेवड़ा जैसी हेल्दी स्नैक्स की रेंज भी शामिल की गई है। डाइट कॉन्शियस लोगों के लिए खास शुगर-फ्री बिस्किट्स और मल्टीग्रेन स्नैक्स जैसे बनाना केक , बीटरुट चिप्स शामिल किए गए है। इसके साथ ही बर्फी मावा केक, स्ट्रॉबेरी केक जैसे फ्लेवर भी कस्टमाइज कर के जोड़े जा रहे हैं । इस के साथ ही छोटे-छोटे हाउस प्लांट्स के साथ बेकरी आइटम्स के खास कॉम्बो तैयार किए गये है । ये सभी पौधे ऐसे हैं जिन्हें धूप की ज्यादा जरूरत नही होती और घर के किसी भी कोने में रखे जा सकते हैं

