मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर । सरूरपुर के खिवाई क्षेत्र में गौ रक्षा को लेकर किए गए प्रभावी कार्यों के लिए गौ रक्षा दल खिवाई की ओर से खिवाई चौकी प्रभारी गौरव तिवारी व चौकी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को गाय की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में गौकशी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगा है। गौरतलब है कि पूर्व में खिवाई चौकी क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को सरूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली और गौ भक्तों में संतोष का माहौल बना। इसी उपलब्धि के चलते गौ रक्षा दल खिवाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी गौरव तिवारी का सम्मान कर उनका आभार जताया। इस अवसर पर ठाकुर रोहित चौहान, कुलदीप चौहान, सचिन चौहान, विक्रम चौहान, सागर चौहान, विजयपाल कश्यप और हर्ष चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने सम्मान के लिए गौ रक्षा दल का धन्यवाद करते हुए कहा कि कानून का पालन कराना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना पुलिस का कर्तव्य है, जिसे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।

