सरधना संवाददाता एन 20 न्यूज
सरधना।नगर के मोहल्ला मंडी चमारान निवासी शाहिद पुत्र अमीरुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके घर के सामने सत्तार का मकान है, जहां डेयरी का संचालन किया जाता है। पशुओं के चारे के रूप में रोजाना मैली से भरी गाड़ी वहां उतारी जाती है, जिससे घंटों रास्ता अवरुद्ध रहता है और आसपास गंदगी भी फैलती है।पीड़ित ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:45 बजे, जब वह अपने घर पर मौजूद था, उसी दौरान घर के सामने मैली से भरी गाड़ी खड़ी कर दी गई। उसने गाड़ी को थोड़ा आगे-पीछे करने का आग्रह किया, क्योंकि उसके यहां मेहमान आए हुए थे। इसी बात को लेकर सत्तार व उसके पुत्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि जब उसे बचाने के लिए उसकी मां आसमीन बीच में आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए घर के मेहमानों के साथ भी मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर में घुस गए।पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

