मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी ब्लॉक के ग्राम नंगला कुम्भा के राशन डीलर इस्लाम पर ग्राम प्रधान तरीकत समेत कार्ड धारक ,शायदा ,शाईन, रिजवाना, रानी, गुलिस्ता, आदि ग्रामीण कार्ड धारकों ने गंभीर आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर समय पर राशन नहीं देता, कई बार कार्डधारकों को आधा राशन या कम किलोग्राम में सामान मिलता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डीलर कालाबाजारी करता है, सरकारी अनाज को भारी बोरी में बेचता है और राशन वितरण में मनमानी व दबंगई करता है। कई बार कार्ड धारकों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच भी की जाती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई लोग डीलर के डर से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। ज्यादातर राशन कार्ड डीलर के कब्जे में हैं और कार्डधारकों को राशन नहीं दिया जाता। शिकायत में प्रस्तुत 42 राशन कार्ड और 26 शपथपत्र के माध्यम से डीलर की कथित अनियमितताओं का विवरण दिया गया है। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम आरो नीरज कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर रिया, नंगला कुम्भा गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। और ग्रामीणों के बयान दर्ज किया। ग्रामीणों की मांग है कि डीलर की एजेंसी को निरस्त कर, किसी ईमानदार व्यक्ति को राशन की दुकान आबंटित किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सप्लाई इंस्पेक्टर रिया से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

