मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खिवाई में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बबलू पंडित खिवाई द्वारा अपने निजी आवास पर सामूहिक भाईचारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली और होली पर्व की खुशियां साझा कीं।होली मिलन समारोह में ठाकुर समाज, ब्राह्मण समाज, कश्यप समाज, त्यागी समाज, मुस्लिम समाज सहित अन्य समाज के सम्मानित लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर बधाई दी और गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक एकता की झलक साफ देखने को मिली।इस अवसर पर सपा वरिष्ठ नेता बबलू पंडित खिवाई ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार समाज में आपसी दूरी को मिटाकर लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलजुलकर त्योहार मनाने चाहिए, जिससे समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और लोगों के बीच आपसी संवाद को भी बढ़ाते हैं। बबलू पंडित ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम में ठाकुर मास्टर जन्म सिंह, ठाकुर रणवीर सिंह, ऋषि त्यागी, ठाकुर वेद सिंह, पंडित पुष्पेंद्र, मणिकांत शर्मा, इमरान, ओम कश्यप, बालकिशन कश्यप, सुभाष ठाकुर, नरेंद्र पाल, राधा चंद्र शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सपा नेता बबलू पंडित खिवाई को अपना समर्थन देते हुए उनके साथ मिलकर क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आश्वासन भी दिया।समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग और फूलों से होली खेलकर शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज में भाईचारे और एकता को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

