मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ।कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के लिए सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों पर जमकर पुष्पवर्षा की। जिस वक्त कांवड़ियों पर सीएम पुष्पवर्षा कर रहे थे उस वक्त कांवड़ियों ने योगी योगी के नारे लगाकर भक्ति और श्रद्धा के इस उत्साह को कई गुना और बढ़ा दिया। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर शोभित यूनिवर्सिटी के पास इस पुष्पवर्षा के लिए मंच मनाया गया था। सीएम योगी हेलीकॉप्टर से मेरठ पहुंचे और मंच पर पहुंचते ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा शुरू कर दी। भोले के भक्तों पर पुष्पवर्षा करके सीएम योगी बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे, क्योंकि कांवड़ यात्रा सीएम योगी की प्राथमिकताओं में शामिल है। सीएम योगी के साथ राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपई, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, बीजेपी एमएलए अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन विमल शर्मा, पूर्व एमएलए संगीत सोम, बीजेपी नेता पंडित सुनील भराला सहित बीजेपी के कई नेताओं ने भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। उधर, एक तरफ जन प्रतिनिधि कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर रहे थे तो दूसरी तरफ मेरठ मंडल के कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद, एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह ने भी कांवड़ियों पर पुषवर्ष की

