अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।थाना जानी क्षेत्र में बाल श्रम के विरुद्ध एक प्रभावी बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि कान्त पाण्डेय, ने बताया किअभियान के उपरांत अवमुक्त कराए गए सभी बाल श्रमिकों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।उन्होंने बताया कि बाल श्रम में बच्चों को नियोजित करने वाले संबंधित नियोजकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने दोहराया कि जनपद में बाल श्रम को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस अभियान में श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि कान्त पाण्डेय, विनय कुमार दुबे, रघुवर यादव शामिल रहे।इसके अतिरिक्त जनहित फाउंडेशन के समन्वयक अजय कुमार तथा थाना की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम भी मौके पर मौजूद रही।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को सूचित करें, ताकि बच्चों को शोषण से मुक्त कर उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम उठाए जा सकें।

