मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेता महेश सांगवान बाफर के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार करते हुए लड्डू बांटे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा प्रवीण भड़ाना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमित प्रधान, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा काजू शर्मा, भाजपा नेता अर्जुन ढिंडाला, विनीत नागर, राकेश गुप्ता, गौरव शर्मा पावटी, मोहित शर्मा घाट और प्रवीण प्रधान मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास और सुशासन की नीतियों की जीत है। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर और नारों के साथ खुशी का माहौल बनाया।

