शौहिद सैफी संवाददाता एन 20 न्यूज
परिक्षितगढ़ । परिक्षितगढ़ के शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों द्वारा भाषण व नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अपनी कक्षाओं के बालको को उपहार व शुभकामनाओं के साथ बाल दिवस मनाया गया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के चैयरमेन मोनू तोमर व प्रधानाचार्या बीना चौधरी, उप-प्रधानाचार्य सुधीर मावी ने बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनते हुए बताया बाल दिवस चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। इस मौके पर वन्दना गुप्ता, मेविश अंसारी, अनुराधा गुप्ता, रेनू धामा, शुभम त्रिपाठी, दीपांशु वरुण, आरती, आशा आदि रहे।

