Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी थाना क्षेत्र में दबंग युवकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिसौला बुजुर्ग गांव में किराना स्टोर पर बैठे एक युवक पर दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित निसार, निवासी सिसौला बुजुर्ग, ने बताया कि गांव के ही नेचा और फरमान ने लाठी-डंडों से उस पर हमला किया। आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी उकसावे के बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया।निसार का कहना है कि इससे पहले भी इन्हीं दबंग व्यक्तियों ने उस पर हमला किया था, जिसका मुकदमा दर्ज है। इसके बावजूद दोबारा हमला कर दिया गया। घायल ने जानी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं जानी थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पीड़ित से तहरीर ले ली गई है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

