मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ: मंगलवार को बम स्क्वायड की टीम ने भोला झाल पर कावड़ सेवा शिविरों ,संदिग्ध वस्तुओं व गंगनहर पटरी के दोनों और झाड़ियों आदि की बारीकी से चैंकिंग की गई। बम स्क्वायड टीम ने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक वर्ष से अधिक कावड़ आने की उम्मीद है। इस वर्ष प्रशासन ही नहीं लखनऊ शासन तक और खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीधे अधिकारियों से वार्ता कर दिशा निर्देश दे रहे है।बम स्क्वायड की टीम ने भोला झाल के आस पास की सभी नई व पुरानी बिल्डिंग की भी गहनता से चैंकिंग की गई। बम स्क्वायड की टीम ने कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु किसी को दिखाई दे तो उस संदिग्ध वस्तु से सभी को दूर करे और पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी,कर्मी को सूचना जरूर दे।

