मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। समाज सेवा के उद्देश्य से सर्व समाज फाउंडेशन ट्रस्ट व जनप्रिय रक्त केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा सिवालखास में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कस्बे व आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 50 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ फाउंडेशन पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही युवाओं,महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखने लायक रहा। जैसे-जैसे रक्तदान की प्रक्रिया शुरू हुई, लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए।आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस अवसर पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद ही उन्हें रक्तदान के लिए चुना। शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने दानवीरों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इसका सीधा लाभ ज़रूरतमंद मरीजों को मिलेगा। सर्व समाज फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी न हो। वहीं जनप्रिय रक्त केंद्र के प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में कई स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि यह शिविर कस्बे में सेवा और सहयोग की मिसाल है। इस तरह सिवालखास में आयोजित रक्तदान शिविर में केवल 50 यूनिट रक्त एकत्रित कर अनेक ज़िंदगियों को बचाने की दिशा में कदम बढ़ाया है, बल्कि समाज में सेवा की भावना को भी मजबूत किया है।इस मौके पर सिवालखास कस्बा भाजपा पूर्व प्रत्याशी रशीदा बेगम अनस रजि,फ़िरोज़ दिलदार,अफरोज, दानिश सैफी, मैराज मेम्बर ईश्वर , अहकाम चौधरी, अली मुदस्सिर , सोनू पाल , बिराज पाल, कनिश चौहान, ख़ालिद अली , नाहिद अली, जुल्फिकार अली, शहनवाज चौहान आदि

