मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी खुर्द ब्लॉक क्षेत्र ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने पांचली खुर्द से लेकर सीएससी पांचली खुर्द तक सड़क बनवाकर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। जानी ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि गांवों के विकास के लिए प्रदेश की सरकार कटिबद्ध है। और ब्लॉक प्रमुख निधि से सीसी रोड का निर्माण कराया। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने नई सड़क का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया, सीएससी प्रभारी विशाल अग्रवाल, विकास कुमार, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति रहे।

