मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
जानी खुर्द:रविवार की दोपहर बागपत बाईपास चौपले अज्ञात लोगों ने भाजपा युवा मोर्चे बागपत के जिला महामंत्री पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया गया।बदमाशों द्वारा असफल होने पर गाड़ी में तोड़फोड़ कर स्कॉर्पियो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सुचना पर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस घटना के आरोपियों की तलाश में जुटी बताई गई है।रविवार की दोपहर बागपत जनपद से युवा भाजपा के जिला महामंत्री मोनू त्यागी अपने कई साथियों के साथ बागपत बाईपास चौपले के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए आए थे।मोनू अपने कार्यकर्ताओं के साथ जैसे ही दूसरी कार में बैठकर जाने का प्रयास करने लगे अज्ञात लोगों ने कार पर हमला कर जन से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। भाजपा युवा जिला महामंत्री मोनू त्यागी अपने साथियों के साथ दूसरी कार में बैठ कर वहां से अलग हट गया।हमलावरों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की स्कॉर्पियो कर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना के चलते वहां भगदड़ मच गई भीड़ को अपने आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की सूचना पाकर सुभारती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हम हमलावरों का पीछा किया लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े।बागपत भाजपा जिला युवा के महामंत्री मोनू त्यागी पर हुए कातिलाना हमले की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है वहीं भाजपा के जिला युवा महामंत्री बागपत मोनू त्यागी ने बताया कि उसे पर जानलेवा हमला हुआ है घटना की लिखित तहरीर दी जा रही है आप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारियों से मिलने का प्रयास किया जा रहा है।

