मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सेना के जवान से बर्बरता के मामले में टोल पर चल रहे ग्रामीणों के धरने में बीजेपी फायर ब्रांड नेता और पूर्व एमएलए संगीत सोम की भी एंटी हो गई और ग्रामीणों के साथ वो भी धरने पर बैठ गए। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा उन्हें समझाने पहुंचे तो संगीत सोम ने खरी खरी सुना डाली। बोले कुछ अफसरों की लापरवाही से ही ये घटना हुई है, योगी की सरकार है जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है, लेकिन कुछ अधिकारियों का रवैया खराब है एक्शन होना चाहिए उनके खिलाफ। संगीत सोम ने डीएम और एसएसपी को मौके पर बुलाने की बात कह डाली और ना आने पर बड़े आंदोलन का भी चेतावनी दे डाली। संगीत सोम बोले सेना के जवानों की वजह से देश सुरक्षित है और बांधकर सेना के जवान को पीटा गया। इलाज करने के लिए बैठे हैं हम और सेना के जवान से मारपीट करने वाले सब जेल जाएंगे और एनएसए लगेगी। संगीत सोम के साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा भी पहुंचे थे।सिटी हलचल क्राइम हेड सिद्धार्थ गुप्ता ने की बीजेपी नेता संगीत सोम से खास बातचीत।

