मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। को कस्बा सिवालखास में भाजपा के अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अनवार,कुरेशी के आवास पर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वा जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा कर और मिठाइयां बांटकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना की भाजपा मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र की दुआ भी मांगी। और अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से गरीब इंसान राहत की सांस लेकर आत्मनिर्भर बन रहा है। देश का अंतिम व्यक्ति केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में अनवार कुरेशी, वकील चौहान, हमीद,सोनू, दानिश, कुरैशी, इरफान नगला, अंकित शर्मा, सुहेल चौहान, अंसार अब्बासी, गुलशन अली, फरहान कुरैशी, और बड़ी संख्या में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

