मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ । बृहस्पतिवार को कस्बा सिवालखास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अनवार कुरैशी के आवास पर किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनवार कुरैशी ने कहा कि अटल जी का नारा “मैं हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” आज भी सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचारों को आत्मसात कर संघर्ष और सेवा के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने जीवन में संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आदिल चौधरी, अतीक अंसारी, इरफान नगला, कुलदीप चौहान, रोशन खान, शोएब, मनव्वर चौहान, फरहान कुरैशी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

