
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ । जानी थाना क्षेत्र में बाइक सवारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पुलिस की उदासीनता के चलते महिलाएं घर में भी नजर नही आ रही है। गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला को उसके ही घर में घुसकर निशाना बना लिया। इस दौरान बदमाश महिला से सोने के कुंडल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर घंटों बाद मौकै पर पहुंची पुलिस रस्म अदायगी कर वापस लौट गई।

जानी थाना क्षेत्र के बाइक सवार बदमाश समय समय पर जानी थाना क्षेत्र में लूट राहजनी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं और पुलिस उनका मुकदर्शन बनकर खड़ी रह जाती है। गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार इन बदमाशों ने चंदौरा गांव निवासी राईब की पत्नी अफसाना को निशाना बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने घर में अकेली अफसाना से तमंचे के बल पर सोने के कुंडल लूट लिए। घटना के दौरान महिला ने शौर मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए। गांव में दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना के चलते ग्रामीणों में जानी पुलिस के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस ने बदमाशों की जल्द से जल्द धड़पकड़ कर जेल भैजने की मांग की है।