मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।मंगलवार को गंगनहर कांवड़ मार्ग स्थित जानी गंगनहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोनी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी कालोनी निवासी पैंतीस वर्षीय अकरम अपने साथी कैफ पुत्र वकील के साथ अपनी से मेरठ के सरधना गांव में जा रहा थे। जानी गंगनहर पुल के पास पहुंचे ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों के ऊपर से होकर गुजर गया। अज्ञात ट्रक के ऊपर से गुजरने से अकरम व उसका साथी कैफ गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को राहगीरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां अकरम की मौत हो गई।

