4 महीने पुराने मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जनपद मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में चार महीने पहले हुए मोबाइल चोरी के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान करण पुत्र आनंद निवासी काशीराम कॉलोनी, लोहिया नगर तथा शिव पुत्र लाल निवासी काशीराम कॉलोनी, लोहिया नगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में थे और पूछताछ के दौरान इन्होंने चोरी की घटना कबूल कर ली।पुलिस के अनुसार, चार माह पूर्व मेडिकल थाना क्षेत्र से मोबाइल चोरी की घटना सामने आई थी। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। लगातार प्रयासों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया और उनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक सपनेश द्विवेदी ने किया। टीम में महिला उपनिरीक्षक पूजा पवार और हेड कांस्टेबल जितेंद्र शर्मा भी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

