मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी थाना पुलिस ने पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सादाब, समीर और मोहसीन शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मु.अ.सं. 587/2025 में चोरी हुई दो भैंसें भी बरामद कर लीं। एसएसपी डा विपिन ताड़ा के निर्देश पर जानी पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय पशु चोरों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान 30 अक्टूबर तथा 30 नवंबर–1 दिसंबर की रात हुई दो भैंस चोरी की वारदातों की शिकायतें थाने में दर्ज हुईं। पहला मामला ग्राम भोला निवासी वादी हरिराम शर्मा का था, जिन्होंने अपने घेर से रात में एक भैंस और एक कटरा चोरी होने की तहरीर दी थी । दूसरा मामला सिवालखास निवासी शमशाद का था, जिसकी डेयरी से दो भैंसें चोरी हो गई थीं। दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। पुलिस टीम ने घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में रैकी बढ़ाई और मुखबिर की सूचना मिलेगी पशु चोरी करने वाले आरोपी सिवालखास महपा रोड पर आम के बाग में है पुलिस ने सूचना मिलते ही दबिश दी। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को चोरी की दो भैंसों के साथ धर दबोचा।पूछताछ में बड़ा खुलासागिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वे दिनभर गाँव और कस्बों में घूमकर रैकी करते थे और रात के समय सुनसान रास्तों से भैंसों को चोरी कर निकाल ले जाते थे। पशुओं को जंगल के रास्ते ले जाकर पैठ के व्यापारियों को बेच देते थे। बिक्री से प्राप्त रुपये आपस में बराबर बांट लेते थे।आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राम भोला से चोरी की गई भैंस और कटरे को बेचकर रुपये उड़ा दिए। जानी थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी पशु चोरी की घटनाओं में सक्रिय गिरोह का हिस्सा हैं, जिनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।गिरफ्तार सादाब समीर और मोहसीन को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

