मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।सिवालखास विधानसभा के सिवालखास कस्बा के चौहान फार्म हाउस पर SIR–PDA प्रहरी की बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रभर से कार्यकर्ता और बीएलओ भारी संख्या में पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने की जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर चौहान ने किया।कार्यक्रम में SIR प्रभारी एवं पूर्व मंत्री आकिल मुर्तुजा की उपस्थिति रहें। सभा को संबोधित करते हुए सिवालखास विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी नदीम चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि SIR फॉर्म बेहद जरूरी है अब अंतिम तिथि बढ़कर 11 दिसंबर 2025 हो चुकी है। एक भी फॉर्म ऐसा नहीं रहना चाहिए जिसकी जांच न की जाए। सभी फॉर्म समय पर और सही तरीके से जमा कराए जाएं। उन्होंने बीएलओ सहित सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जिम्मेदारी का समय है और मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध व अद्यतन करना ही प्राथमिकता है। बैठक में क्षेत्र के कई प्रभावशाली लोग मौजूद रहे, जिनमें पूर्व प्रधान सिसौला बुजुर्ग नौशाद, सिवालखास पूर्व अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद यूनुस, पूर्व चेयरमैन मेराज चौहान, पूर्व प्रधान मुजम्मिल चन्दोरा सहित बड़ी संख्या में सम्मानित लोग शामिल रहे। सभा के अंत में संगठन ने संकल्प लिया कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में SIR अभियान को 100 प्रतिशत पूरा कर जिले में मिसाल कायम की जाएगी।

