मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज़
मेरठ/जानी खुर्द:शनिवार को भोला झाल में दोस्तों के साथ नहाने आए व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर परिजनों ने पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई है।शनिवार को मेरठ के थाना कंकरखेड़ा की मंगोलपुरी कालोनी निवासी चालीस वर्षीय बाबूराम पुत्र गरीबदास शनिवार को अपने दोस्त टीटू पुत्र चमन सिंह व महेश निवासी रिठानी के साथ भोला झाल पर नहाने के लिए आया था।बाबूराम देर रात्रि तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनो ने उसको सभी ठिकानों पर तलाश किया लेकिन बाबूराम का कही पता नहीं चला।रविवार की सुबह बाबूराम के परिजन उसकी तलाश में भोला झाल पहुंचे

और पुलिस से उन्हें तलाश करने की गुहार लगाई।इसी बीच जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी भी भोला पुलिस चौकी पहुंचे और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहे बाबूराम की तलाश करने के पुलिस को दिशा निर्देश दिए।पुलिस ने गायब बाबूराम की तलाश करने का आश्वासन दिया।

