मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।गांव नारंगपुर स्थित शिव मंदिर में संत रविदास जयंती के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा।भंडारे में गांव के सभी लोगों की उपस्थिति रही तथा सभी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में गांव के कई सम्मानित एवं वरिष्ठ व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें धर्मपाल, कालूराम, काली, रामस्वरूप, ओमप्रकाश, सरदार, मनोज, सुभाष प्रमुख रूप से शामिल रहे।इसके साथ ही सत्यार्थी मूवमेंट के अंतर्गत ग्लोबल कंपटीशन की टीम ने भी पूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में उस्मान सत्यार्थी का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ

