मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता साथियों द्वारा आहूत बंद को समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के मेरठ जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह एवं सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने अधिवक्ताओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनकी मांग को जायज ठहराया। सपा नेताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रही है। बेंच की स्थापना से न्याय सुलभ होगा और आम लोगों को समय व धन की बचत के साथ त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं के संघर्ष की सराहना करते हुए सरकार से जल्द से जल्द पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं द्वारा किए गए बंद का व्यापक असर देखने को मिला और कई स्थानों पर जनसमर्थन भी प्राप्त हुआ। समाजवादी पार्टी नेताओं ने आंदोलन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

